
नर्मदापुरम / केसला थाना अंतर्गत सूखतवा मुख्य मार्ग पर गुरूकृपा रेस्टोरेंट के पास से सीहोर निवासी एक युवक की बोलोरो गाड़ी को चोरी करके ले जाने वाले 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर गाड़ी बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि राजा मेवाड़ा बिलकिसगंज झागरिया सीहोर निवासी सुखतवा के पास गुरूकृपा रेस्टोरेंट के पास रुके थे। इस दौरान वो अपनी बोलोरो गाड़ी से चाबी निकालना भूल गए। अज्ञात आरोपी ने उनकी गाड़ी को लेकर चला गया। केसला थाना प्रभारी ने बताया कि मामले 3 लोगों को हिरासत में लेकर गाड़ी बरामद कर ली गई है, कार्रवाई जारी है।

