नर्मदापुरम / नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के त्यागपत्र पर जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला उपाध्यक्ष फैजान उल हक के नेतृत्व में कांग्रेस जन ने विजय जुलुस निकाला। कांग्रेस जन को सम्बोधित करते हुए पूर्व पार्षद कुलदीप राठौर ने कहा कि देश का युवा जाग गया है, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय सैनी ने प्रधान के त्यागपत्र को युवाओं कि बड़ी जीत बताया। वही पूर्व पार्षद अजय दुबे ने इसे मोदी सरकार के पतन की शुरुआत करार दी। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कपिल फौजदार, संगठन उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, धर्मेंद्र तिवारी, अनोखी राजोरिया, चंद्र गोपाल मलैया, हेमंत चौधरी, संतोष तोमर, राकेश दुबे, राजेंद्र दोहरे, गुलाम हैदर, रिजवान खान, लखन रघुवंशी, आजाद भाटिया, देवेंद्र दुबे, अमित खत्री, मंजूलमनी ढिमोले, सौरभ राय, राहुल सांकुल, कपिल यादव, कीर्ति मिश्रा, आफरीद, सूरज तिवारी, मुस्तफा, विनीत गौर, सिराज, जीतेन्द्र गोरेले, आयुष्मान अवस्थी, अलमास, चम्पालाल सिरवेया, नीरज सैनी, सौरभ राय, अफराज संतोष, अहिरवार सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

