
नर्मदापुरम / रसूलिया में बनी नए एसडीएम कार्यालय परिसर में शनिवार को अमृत हरित महा अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 22 में नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान करीब 151 पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण के संबंधितों को निर्देश दिए गए।
उपयंत्री रीना गुप्ता ने बताया कि अमृत हरित महाअभियान के तहत पौधरोपण किया गया है। इस अभियान में उपयंत्री आयुषी रिछारिया, सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी, गौरव वर्मा, भाजपा नेता रोहित गौर सहित नागरिकगण उपस्थित रहे।

