संगठनों की कलेक्टर , एसपी के साथ बैठक सीएम से मिलेंगे संगठन
बातचीत में सहमति बनती है तो ठीक नहीं तो 27 से भोपाल कूच
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
समर्थन मूल्य पर सौ फीसदी मूंग खरीदी, खाद वितरण में ई टोकन व्यवस्था पर सुधार, मंडी अधिनियम को सख्ती से लागू करने और फसल बीमा की क्षतिपूर्ति देने सहित अन्य मांगों को लेकर किसान संगठनों का धरना प्रदर्शन पिछले कई दिनों से चल रहा था। इस दौरान जगह धरने प्रदर्शन हुए , पुतले जलाए और ज्ञापन सौंपे लेकिन कोई निर्णय नहीं हुआ। इसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें भोपाल सीएम हाउस घेरने की रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्यमंत्री से मुलाकात सहित अन्य बातों पर सहमति बनी थी, जिसको लेकर अब प्रशासन ने रविवार को किसान संगठनों के एक-एक प्रतिनिधि के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री से मिलाने की बात कही है। इस संबंध में किसान संगठनों का कहना है कि यदि मुख्यमंत्री से मांगों के संबंध में सहमति बनती है तो ठीक है नहीं तो 27 जुलाई को भोपाल कूच कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को सर्किट हाउस में कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा सहित एसडीएम , कृषि उपसंचालक के साथ लगभग 13 संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई । मुख्यमंत्री से रविवार को मिल मिलने पर रणनीति बनी। किसान संगठनों के पदाधिकारी का कहना है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी हो, ई टोकन व्यवस्था में सुधार को वही मंडी अधिनियम 36 (3) के प्रावधान के अनुसार खरीदी हो इसे सख्ती से लागू किया जाए और अब तक कई हल्को में फसल की क्षतिपूर्ति नहीं मिली है उसको दी जाए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन , क्रांतिकारी मजदूर किसान संगठन , राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ , राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ सहित लगभग 13 संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

