
नर्मदापुरम / आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, नर्मदापुरम द्वारा प्रांत मंत्री जगबीर भैया के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। साथ ही सुखतवा ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 17 जुलाई 2026 को सिवनी मालवा में अतिक्रमण संबंधी विषय को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को संगठन की ओर से एक ज्ञापन/आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें जनहित एवं प्रभावित नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा जाएगा।

