दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदा पुरम।
फरियादी फरियादी रजत शलुजा निवासी आरबीएल बैंक के पीछे आनंद नगर नर्मदापुरम द्वारा एचपी पेट्रोल पंप बाबई रोड से 7 टायरो को जिसकी कीमत करीब 1,75,000 रुपये का अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने के संबंध में थाना देहात में रिपोर्ट किया गया था। साईं कृष्णा एस पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम और जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी के निर्देशन में तुरंत थाना देहात से टीम का गठन कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए टीम को रवाना किया गया । मामले में तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पिपरिया निवासी जित्तू अहिरवार पिता छोटेवीर अहिरवार उम्र 19 साल निवासी हथवास रोड पिपरिया को थाना लाकर पूछताछ किये जो आरोपी ने बताया कि अपने साथी शैलेश के साथ मिलकर पिकअप वाहन में रात्रि में जिन्दबाबा के पास पेट्रोल पम्प पर रखे साथ हेवी टायर पिकअप में रखकर चोरी कर ले गये थे जिन्हें बेचने की नियत से दूरस्त स्थान पर ले जाकर झाड़ियो में छुपाकर रखे थे । चोरी किये 7 टायर कीमती करीब 1,75,000 रुपये के आरोपी के कब्जे से बरामद किये । बाद मामले में अन्य आरोपी शैलेश को तलब कर पूछताछ किये जो घटना दिनांक को वाहन महिंद्रा पिकअप क्रमांक MP 09 GH 2419 से चोरी करना स्वीकार किया जो आरोपी शैलेश से घटना में प्रयुक्त वाहन पिकअप कीमती करीबन 6 लाख रूपये की जप्त की गई । सराहनीय भूमिका निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, सउनि प्रवीण शर्मा, सुखनंदन नर्रे, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, महेंद्र सिंह धुर्वे, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, सायबर सैल आरक्षक दीपेश सोलंकी की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

