दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
फरियादी द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने पर थाना देहात नर्मदापुरम में 11 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। साईं कृष्णा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी के निर्देशन में तुरंत थाना देहात से टीम का गठन कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अगल अलग स्थानों के लिए टीम को रवाना किया गया। मामले में तकनीकी साक्ष्य से प्राप्त जानकारी के माध्यम से घटना दिनांक से ही लगातार तलाश के प्रयास करते रहे। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 14 जुलाई को नाबालिग बालिका का भुसावल, कल्याण, मुम्बई में होना पता चला। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा लगातार प्राप्त जानकारी वाले स्थानों में तलाश किया गया तभी छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई में पोस्ट आफिस के सामने मिलने पर समक्ष गवाह विधिवत नाबालिग अपहृता बालिका को एवं विधि विवादित बालक के कब्जे से दस्तयाब किया गया। विशेष भूमिका प्रधान आरक्षक प्रदीप चौधरी, राजेश जैन और सराहनीय भूमिका निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, सउनि सुखनंदन नरें, प्रवीण शर्मा, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, सायबर सैल से आर. दीपेश सोलंकी, संदीप यदुवंशी, सालकराम उइके की रही।
