नर्मदा पुरम।
वरिष्ठ अधिवक्ता एस एस ठाकुर का गुरुवार दोपहर को निधन हो गया । वे लगभग 90 साल के थे। स्वर्गीय ठाकुर के निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय ठाकुर ने न्यायालय में अपने कार्यकाल में कई पक्षकारों को न्याय दिलाने में बड़ी भूमिका रही । वे निष्पक्ष और निर्भीक अधिवक्ता के रूप में पहचाने और जाने जाते थे। उनका स्वभाव मिलनसार, हंसमुख था। वे बेबाक बोलने वाले अधिवक्ता थे। समाज में भी उनका एक अलग ही व्यक्तित्व था। उन्होंने बुधवार को अधिवक्ता संघ के चुनाव में भी हिस्सा लिया था। उनके निधन पर उनके परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों , विशिष्ट जनों , समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

