
नर्मदापुरम / शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा में ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता रैली एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार रघुवंशी के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ प्राध्यापक ए. के. यादव की गरिमामयी अध्यक्षता में संपन्न हुए, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना और उन्हें एक स्वस्थ समाज निर्माण के लिए प्रेरित करना था। इस सामाजिक सरोकार के अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों और राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कैडेट्स ने पूरी ऊर्जा के साथ सहभागिता की और हाथों में तख्तियां लेकर गगनभेदी नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंजी. गौरव बिल्थरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के घातक शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और युवाओं को इससे दूर रहने के व्यावहारिक तरीके सिखाए। इसके पश्चात, प्राचार्य डॉ. ए. के. यादव द्वारा उपस्थित समस्त विद्यार्थियों और स्टाफ को जीवनभर नशामुक्त रहने तथा अपने आसपास के लोगों को इसके प्रति सचेत करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर डॉ. सुनील कुमार सोनी, प्रेमनारायण परते, श्रीमती विजयश्री मालवीय, तनय सितोरे, हरिओम पटेल, डॉ. कैलाश चंद्र विश्वकर्मा, अभिषेक गोलाईत, डॉ. निधि छिपा, सोमेश राठौर, डॉ. रश्मि सोनी, डॉ. प्रीति गुप्ता सहित महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहा, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया।

