
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आज कोषालय के दृढ़ कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दृढ़ कक्ष में सुरक्षित रखे गए स्टांप, टिकट एवं अन्य अभिलेखों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। कलेक्टर ने कोषालय की कार्यप्रणाली एवं संचालित प्रक्रियाओं की समीक्षा करते हुए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबे समय से सुरक्षित रखी गई पुरानी संपत्तियों को संबंधित कार्यालयों को नवीनीकरण हेतु वापस करने की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी और भी बेहतर तरीके से कार्य करें। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कोषालय अधिकारी शिव प्रताप सिंह बघेल, डी.पी. धुर्वे, सहायक कोषालय अधिकारी सहित कोषालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

