
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / शनिवार 18 जुलाई को न्यायालय मे चेक बाऊन्स के मामलो के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे हम सभी प्रयास करके अधिक से अधिक मामलो के निराकरण मे सहयोग करें। उक्त बात जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती तबस्सुम् खान ने न्यायालय परिसर मे आयोजित मध्यस्थता जागरूकता के कार्यक्रम की बैठक मे कही। न्यायाधीश श्रीमती खान ने कहा कि आप सभी अधिवक्ता गण अपने चेक बाऊन्स के मामलो मे जो आपके सम्पर्क मे हो उन पक्षकारों को समझाइस देकर निराकरण का प्रयास करे। उन्होंने अधिवक्ताओं द्वारा नोटिस जारी किये जाने की बात पर कहा कि समय कम है फिर भी सम्भधित थानो को निर्देशित कर विशेष रूप से अभियान चलाकर अधिक से अधिक नोटिस तामिल कराये जायेगे ताकि मामलो के पक्षकार न्यायालय मे उपस्थित रहकर अपने मामलो मे निराकरण कर सके। उन्होंने कहा कि इस बार की लोक अदालत मे जूनियर अधिवक्ताओं को न्यायालयों मे सुलह कर्ता सदस्य बनाया गया है। हम सभी मिलकर इस चेक बाउंस की विशेष लोक अदालत को सफल बनाने का प्रयास करते हुए पक्षकारो मे अधिक से अधिक राजिनामा कराकर प्रकरण समाप्त करने मे अपना सहयोग प्रदान करे। बैठक मे न्यायाधीश अंजली अग्रवाल, न्यायाधीश सरोज डेहरिया, अधिवक्ता के सी अग्रवाल, एम एस पाटनी, आनंद भार्गव, आदित्य असंगे, विकास पाठक, शेखर पुरोहित, ऋषि यादव, पुष्पेंद्र बुंदेला, बंटी शर्मा, राकेश शर्मा, मनीष बाथव, आमिर खान, देवेंद्र रघुवंशी, विनय सिम्पी, शुभम राजपूत के साथ न्यायालय कर्मी एवं पक्षकार गण उपस्थित रहे।

