
नर्मदापुरम / हाल हरिणी अमावस्या के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल, नगर समिति नर्मदापुरम द्वारा तिलक भवन के सामने सेठानी घाट पर श्री राम रोटी प्रसादी वितरण कार्यक्रम श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को श्री राम रोटी प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक नितिन मेषकर, नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू, तेजेन्द्र संकत, गजेंद्र केवट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला सह संयोजक प्रदीप दायमा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल का उद्देश्य केवल धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करना ही नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार एवं सामाजिक समरसता को जन-जन तक पहुँचाना भी है। श्री राम रोटी प्रसादी जैसे सेवा कार्य समाज में सेवा, समर्पण, सहयोग और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं। संगठन भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में नगर उपाध्यक्ष प्रखर राज शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग एवं सहभागिता से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उन्होंने सभी से भविष्य में भी धर्म, सेवा और संस्कार के ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

