नर्मदापुरम / महिला बाल विकास परियोजना नर्मदापुरम शहरी क्षेत्र के सेक्टर 01 के वार्ड क्रमांक 20 बालागंज स्कूल में सामूहिक रूप से केंद्र क्रमांक 23,24,20,21,22 का सामूहिक रूप से मंगल दिवस अंतर्गत गर्भवती माताओं की गोद भराई कर उचित खानपान, संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व की तैयारियां, प्रसव के बाद की तैयारियां, बच्चे को जन्म के तुरंत बाद शीघ्र स्तन पान आदि की सलाह दी गई एवं चर्चा की गई। कार्यक्रम में ams से आए टीम के सदस्य, पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता पटवा मिश्रा, कार्यकर्ता शहनाज, शबनम, अलका, दुर्गा तस्लीम, अजरा, वार्ड की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

