
नर्मदापुरम / नई दिल्ली / सांसद (राज्य सभा) श्रीमती माया नारोलिया को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में पुनः सदस्य नामित किया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उन्हें हिंदी के प्रचार-प्रसार, राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन तथा हिंदी के विकास से संबंधित विषयों पर सुझाव एवं मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। श्रीमती माया नारोलिया के पुनर्नियुक्त होने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे हिंदी भाषा के संवर्धन और राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

