नर्मदापुरम / आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान एवं पितृ देवो को तर्पण करने का महत्व बताया गया है। स्नान, तर्पण और अन्न दान करने से मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति मिलती हैं और जीवन में सभी सफलताएं प्राप्त होती है। इसी उपलक्ष्य मे माँ नर्मदा भोग सेवा समिति ने सेठानी घाट स्थित श्री राम जानकी मंदीर पर नर्मदा स्नान करने आये श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया, यह आयोजन विगत छ वर्षो से प्रत्येक अमावस्या एवं पूर्णिमा पर निरंतर किया जा रहा है। इस समय समिति के संरक्षक हँस राय, अध्यक्ष विवेक चौकसे, पं. लवलेश शर्मा, योगेश राठौर, रितेश शर्मा, जय सिंह यादव, हितेश मनवारे, प्रकाश गुप्ता, चिंटू राठौर, अतुल मालवीय, अनमोल चौकसे, मनोज मालवीय, सचिन शर्मा, श्यामू नायक, शिवम, डॉ. शुभम दुबे, अतुल चौकसे, साजन हेमनानी, विनय यादव, आयुष दुबे, सौरभ तिवारी, सौरभ पटवा, गौरव पटवा, पंकज रैक्वार, बुली राठौर, राम यादव आदि सदस्य उपस्थित रहे।

