नर्मदापुरम / अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा एवं अग्रवाल समाज महिला मंडल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष भारती अग्रवाल के सफलतापूर्वक कैलाश मानसरोवर यात्रा से वापसी के पश्चात भावपूर्ण स्वागत किया गया । उन्होंने अपनी 15 दिवसीय यात्रा के दौरान कैलाश पति एवं मानसरोवर के अविस्मरणीय अनुभवों को अपने साथियों के साथ सांझा किया । श्रीमती अग्रवाल ने अपने सभी साथियों का आत्मीय स्वागत के लिए तहे दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने वहां से लाए मानसरोवर के जल एवं प्रसादी को सभी को वितरित किया । कार्यक्रम का आयोजन अनीता गुप्ता एवं निरुपमा अग्रवाल के द्वारा अग्रवाल समाज महिला मंडल की ओर से नेहरू पार्क में किया गया । इस दौरान सामाजिक कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई एवं आगामी हरियाली तीज पर होने वाले कार्यक्रम एवं अग्रसेन जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई । साथ ही बरसात के मौसम में वृक्षारोपण के लिए बिल्व पत्र, नीम के पौधों का वितरण किया। जिन्हें सभी महिलाओं ने अलग-अलग जगह पर जहां पानी की व्यवस्था होगी वहां पर लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भारती अग्रवाल, अनीता गुप्ता, निरुपमा अग्रवाल,सुधा अग्रवाल, रीता अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, आशा मुकेश अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, रेखा महेंद्र अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सविता अग्रवाल, ऊर्जा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित हुई। कार्यक्रम के अंत में आभार अनीता गुप्ता ने व्यक्त किया।

