दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम नर्मदापुरम।
शहर के शास्त्री वार्ड से एक महिला से क्यू आर कोड के माध्यम से बदमाशों ने 45 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पिपरिया थाना अंतर्गत आजाद वार्ड निवासी से बैंक खाते में एपीके फाइल के माध्यम से छलपूर्वक 2 लाख, 91 हजार 655 रुपए उड़ा दिए। पुलिस के अनुसार वार्ड एक शास्त्री वार्ड में एक महिला से क्यू आर कोड से 45 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। वहीं पिपरिया में एक युवक नारायण के खाते से बैंक खाते में 2 लाख 91 हजार 655 रुपए की राशि ट्रांसफर करवा ली। दोनों ही मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि यह घटना 5 जुलाई की है।

