

नर्मदापुरम / बुदनी / होम टेक्सटाइल, पेपर, केमिकल और एनर्जी के क्षेत्र में अग्रणी वैश्विक निर्माता और निर्यातक, ट्राइडेंट ग्रुप को एक बार फिर अपने डिज़ाइन एक्सीलेंस के लिए पहचान मिली है। पुणे के द वेस्टिन में 29 अगस्त को आयोजित इंडियास बेस्ट डिजाइन अवॉर्ड्स (आईबीडीए) 2026 के 11वें संस्करण में ट्राइडेंट ग्रुप को प्रतिष्ठित ‘बेस्ट इन-हाउस स्टूडियो’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ट्राइडेंट को रिकॉर्ड पांचवीं बार मिला है, जो डिजाइन इनोवेशन और रचनात्मकता के क्षेत्र में कंपनी की मजबूत पहचान को दर्शाता है।
यह पुरस्कार 11वें डिजाइन इंडिया शो के दौरान प्रदान किया गया। डिजाइन, रचनात्मकता और नवाचार के क्षेत्र में देश के प्रमुख मंचों में शामिल इस आयोजन में ट्राइडेंट ग्रुप की डिजाइन क्षमता और रचनात्मक उत्कृष्टता को मान्यता दी गई। यह सम्मान ऐसे उत्पाद और अनुभव विकसित करने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिनमें आकर्षक डिजाइन, उपयोगिता, सस्टेनेबिलिटी और उपभोक्ताओं की जरूरतों का समावेश हो।
ट्राइडेंट की इस उपलब्धि में उसके इन-हाउस डिजाइन स्टूडियो की अहम भूमिका है। स्टूडियो में एनआईडी, एनआईएफटी और प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय डिजाइन संस्थानों से जुड़े 40 से अधिक डिजाइनर कार्यरत हैं। अलग-अलग संस्कृतियों, विचारों और विशेषज्ञताओं के अनुभव के साथ यह स्टूडियो ग्लोबल ट्रेंड, इंटेलिजेंस, कंज्यूमर इनसाइट्स, सस्टेनेबिलिटी प्रिंसिपल्स और स्टोरीटेलिंग को मिलाकर प्रोडक्ट डिज़ाइन, कम्युनिकेशन और ब्रांडिंग में अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट और एक्सपीरियंस तैयार करता है।
दुनिया के सबसे बड़े टेरी टॉवल निर्माताओं में से एक ट्राइडेंट ग्रुप होम टेक्सटाइल और पेपर उत्पादों का भी एक प्रमुख वैश्विक आपूर्तिकर्ता है। कंपनी इन्नोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और उत्कृष्ट डिजाइन को एकीकृत करते हुए उद्योग में नए मानक स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। आईबीडीए 2026 का यह सम्मान ट्राइडेंट की उस सोच को और मजबूत करता है, जिसके तहत दुनिया भर के उपभोक्ताओं की जरूरतों और पसंद के अनुरूप उपयोगी, टिकाऊ और आकर्षक उत्पाद तैयार किए जा सकें।

