

नर्मदापुरम / म्यूज़िक ज़ोन द्वारा महान गायकों को स्वरांजलि हेतु एक संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री शर्मा अध्यक्ष मध्य प्रदेश तैराकी संघ एवं अध्यक्ष जनपद पंचायत नर्मदापुरम और गिरीश दीक्षित रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज एवं म्यूजिक ज़ोन के संरक्षक गिरजा शंकर शर्मा पूर्व विधायक, वरिष्ठ समाज सेवी राकेश फौजदार के साथ पंडित राम परसाई ने माँ सरस्वती की मूर्ति को माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जलन के साथ किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और म्यूजिक जॉन के प्रेरणा स्रोत पंडित भवानी शंकर शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही। स्वर सम्राट मुकेश को सईद कुरैशी द्वारा, किशोर कुमार को किशोर की आवाज़ कहे जाने वाले म्यूज़िक ज़ोन के संस्थापक असीम विश्वास द्वारा एवं मोहम्मद रफ़ी को रफ़ी की आवाज़ कहे जाने वाले मोहम्मद इमरान द्वारा स्वरांजलि अर्पित की गई।
म्यूज़िक ज़ोन के कलाकारों ने इन महान गायकों के अमर गीतों की प्रस्तुति देकर सभागृह में उपस्थित सभी श्रोताओं का मन मोह लिया।
प्रमुख रूप से संस्था के संरक्षक पं. गिरिजा शंकर शर्मा, समाजसेवी राकेश फौजदार, असीम विश्वास, सईद कुरैशी, प्रतीक द्विवेदी, मुकेश गढ़वाल, वैभव शुक्ला, संयम बिल्लौरे, मोहम्मद इमरान, इंजी. अजय बर्खने, गंगा राम सोनिया, अजय दुबे, सुनील मिश्रा, डॉ. दिनेश श्रीवास्तव, अमित पगारे, सुश्री सौम्या कौशिक, साधना मेहरा, भाग्यश्री दसिला, अनूप गौर ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में म्यूज़िक ज़ोन के कलाकारों के अलावा शहर की दिग्गज हस्तियों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई, जिनमें प्रमुख रूप से श्री शर्मा मध्यप्रदेश पत्रकार संघ अध्यक्ष, गिरिश दीक्षित (सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश), समाजसेवी वैभव शर्मा, अभय वर्मा (उपाध्यक्ष, नगर पालिका नर्मदापुरम), लोकेश तिवारी (भाजपा जिला उपाध्यक्ष), सी.पी. भार्गव रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शर्मा एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष, गिरिश दीक्षित, लोकेश तिवारी का सम्मान शॉल, श्रीफल एवं मोमेंटो द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम को गरिमामय बनाने के लिए नर्मदा शिक्षा समिति के डायरेक्टर अरुण शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश उपरिया, पूर्व पार्षद ज़मील खान, युवा नेता अनुराग तिवारी, राहुल ठाकुर, सत्यम अदालिया, पटेरिया, संजय चौकसे, प्रदीप द्विवेदी, किशोर मलोसे, शेखर, राजेंद्र बालापुरे, अमित शर्मा (भोपाल), नन्हे पठान, तबला वादक आनंद नामदेव, नीवा संगीत ग्रुप के आदित्य परसाई, सक्षम पाठक सहित म्यूज़िक ज़ोन के सदस्यों के परिवारजन एवं इंग्लिश ज़ोन संस्था के छात्र-छात्राएं एवं भारी संख्या में संगीतप्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सईद एवं डॉ. दिनेश श्रीवास्तव ने किया एवं म्यूज़िक ज़ोन के वैभव शुक्ला द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

