एसपी, एएसपी और एसडीओपी के निर्देशन पर थाना प्रभारी ने बनाई टीम
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ माखन नगर थाना अंतर्गत
बागरा तबाह में मजार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया था। इसको लेकर 5 जुलाई को फरियादी निवासी पठान चौक सेमरी हरचंद सोहागपुर के द्वारा सूचना दिया की बागरा तवा के पास बनी हजरत गौरी शाह बादशाह की मजार मे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नियत से मजार की रेलिंग तोड़ने एवं चादर ,कुरान शरीफ फेंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह मामला विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन तथा अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर संजू चौहान के निर्देश एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर माखन नगर के नेतृत्व मे तत्काल टीम गठित की गई। साक्ष्य के आधार पर आरोपी अमजद उर्फ गोगा पिता नियामत अली उम्र 35 साल निवासी टांडा मोहल्ला माखन नगर को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई जिसके द्वारा शराब पीने का आदि होना तथा आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से घटना दिनांक को शराब पीने के लिये रूपये ना होने से मजार मे दानपात्र , चादर, कुरान मे रूपये तलाशने पर नहीं मिलने पर दूषित मानसिकता के कारण मजार की रेलिंग को तोड़ना तथा मजार की चादर व कुरान को साइड मे फेंकना और बैटरी चोरी करने की घटना स्वीकार किया । सराहनीय भूमिका अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर संजू चौहान , थाना प्रभारी निरीक्षक कंचनसिंह ठाकुर , उनि आकाशदीप पचाया , सउनि वीरेन्द्र शुकाल, प्र.आर. कैलाश , आर. गजेन्द्र चौहान , मनीष कपाले , आर. अर्जुन , आर. रविन्द्र , आर. रोहित , आर. राहुल पवार की रही ।

