संपत्ति कर की रसीदों में हेरा फेरी कर की धोखाधड़ी
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
नगर पालिका परिषद में राजस्व वसूली की रसीदों में हेरा फेरी कर 7 करोड़ 78 लाख 91हजार 654 रुपए के गबन करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर कोतवाली पुलिस ने धारा 420, 408 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। धोखाधड़ी कर यह मामला 1 अप्रैल 2019 से 23 अगस्त 2023 के बीच का है । इसको लेकर आवेदन दिया गया था जिस पर जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नगर पालिका परिषद के कंप्यूटर ऑपरेटर भुवन मेहता और हरीश गोस्वामी पर राजस्व वसूली की रसीदों में हेरा फेरी कर धोखाधड़ी से यह गबन किया गया है । अब इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है । बताया जाता है कि संपत्ति कर की राशि को लेकर यह गबन किया है।

