पुलिस टीम कर रही तलाश
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर के निर्मल होम्स कॉलोनी में चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर सहित नगदी पर हाथ साफ कर गए। बताया जाता है कि बुधवार गुरुवार की दरमियानी कुछ नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए और अलमारी में रखे मंगलसूत्र , अंगूठी सहित चांदी की पायल चोरी कर ले गए। इसके साथ ही अलमारी में रखे 80 हजार रुपए नगद भी लेकर रफू चक्कर हो गए। इसके साथ ही चोरों ने एक अन्य घर में भी दरवाजा खोलने का प्रयास किया था लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। मौके पर एफएसएल टीम पहुंच चुकी थी और जांच कर फिंगरप्रिंट लिए गए। इस मामले में पुलिस अधिकारियों कहना है की टीम बनाई गई है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ने की कार्यवाही की जाएगी । देहात पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

