दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर प्रतिदिन कृषकों को खरीफ में कृषि आदान वितरण की समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के दौरान शाखा मुख्य पिपरिया की समिति रामपुर एवं मटकुली में पदस्थ समिति प्रबंधक सुश्री गरिमा बिलासपुरिया एवं बैंक की शाखा शिवपुर की समिति भैसादेह, पगढाल एवं बिसौनीकलां में पदस्थ समिति प्रबंधक दयाशंकर दादौरिया द्वारा कृषकों को खाद वितरण में लापरवाही बरते जाने संबंधी जानकारी प्राप्त होने पर दोनों समिति प्रबंधकों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनयप्रकाशसिंह के द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए सुश्री गरिमा बिलासपुलिया समिति प्रबंधक एवं दयाशंकर दादौरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर इनका मुख्यालय प्रधान कार्यालय नर्मदापुरम् निर्धारित किया गया। साथ ही बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा खाद वितरण में लापरवाही बरतने पर अन्य 7 समितियों के समिति प्रबंधक / सहायक समिति प्रबंधकों को तत्काल नियमित कृषक सदस्यों को तत्काल खाद वितरण किये जाने के निर्देश दिये गये।

