साइबर ठगी से 53 हजार उड़ाए
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर सहित जिले भर में साइबर ठगी के मामले नहीं रोक रहे हैं। पुलिस द्वारा क्लिक सेफ अभियान सहित अन्य माध्यम से लोगों को समझाईश दी जा रही है लेकिन इसके बाद भी एपीके फाइल, ओटीपी बताना, पेंशन कार्ड ,इलेक्ट्रिक बिल सहित अन्य माध्यम से बदमाश ठगी कर रहे हैं। शहर के देहात थाना अंतर्गत रसूलिया के विक्रम नगर के एक युवक के खाते से इलेक्ट्रिक बिल का कंजूमर नंबर ठीक करने को लेकर 60 हजार रुपए उड़ा दिए। युवक का कहना है कि एपीके फाइल डाउनलोड का बोला गया और उसके बाद और दो भागों में 60000 ट्रांसफर कर लिए। इसी प्रकार सेठ गुरु प्रसाद स्कूल के पास प्रेरणा सिंह राजपूत के पास अज्ञात आरोपियों ने कॉलेज का अकाउंटेंट बढ़कर क्यू आर कोड से कॉलेज की फीस जमा करने के नाम पर 30 हजार रुपए की ठगी कर दी। वहीं हर्षित नगर रसूलिया में साइबर ठगों ने 53940 ट्रांसफर कर लिए। पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि साइबर ठगों से बचे और सावधान रहे।

