
नर्मदापुरम / जिला महिला प्रमुख श्रीमती आरती राजपूत ने भारतीय किसान संघ द्वारा किए जा रहे संपूर्ण मूंग खरीदी हेतु अनिश्चितकालीन आंदोलन में पहुंचकर अपने अन्नदाता किसान का समर्थन किया। उन्होंने कहा जब कोई नीति नीतिगत नहीं बनाई जाती है तब वह अनीति बन जाती है। जिससे असंतोष उत्पन्न होता है और वहां एक क्रांति का रूप ले लेता है। यही कारण है कि समर्थन मूल्य पर संपूर्ण मूंग खरीदी न होने से हमारे अन्नदाता किसान भाई आज अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के लिए अपना घर परिवार खेत खलियान छोड़कर धरने पर बैठे हैं। मेरा सरकार से निवेदन है कि जल्दी से जल्दी हमारे सभी किसान भाइयों की समर्थन मूल्य पर संपूर्ण मूंग खरीदी की जावे। भारतीय किसान संघ के अनिश्चितकालीन धरना में श्रीमती आरती जितेंद्र सिंह राजपूत ग्राम डोलरिया जिला नर्मदापुरम भारतीय किसान संघ जिला महिला प्रमुख, साथ में महिला इकाई में सलोनी राजपूत, हरप्रीत कौर, कुमारी परी ने भी समर्थन दिया।

