दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ केसला थाना अंतर्गत बदमाशों ने मीणा वेयरहाउस धांसई में लगे ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर तार चोरी कर ले गए। इसको लेकर गणपत मीणा सिलारी रामपुर गुरा ने मामला दर्ज कराया । बताया जाता है कि कॉपर तार और आयल की कीमत लगभग 60 हजार रुपए है। जब सुबह ट्रांसफार्मर देखा तो नट बोल्ट खोले हुए पड़े थे और आयल और कॉपर तार गायब थे । वहीं इधर ग्राम बाई खेड़ी नर्मदा पुरम में खलियान के सामने रोड किनारे रखी 20 मूंग की बोरी चोरों ने उड़ा दी । जिसकी कीमत लगभग 68 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

