दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ इटारसी थाना अंतर्गत एक युवक से उनके बेटे को रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख 75 हजार रुपए धोखाधड़ी से ले लिए। अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 318 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरियादी सुरजीत मालवीय गंज बूढ़ी माता मंदिर इटारसी निवासी से आरोपी दीक्षा पति विकास सिसोदिया नंदा नगर रोड कनाड़िया ने बेटे की रेलवे में नौकरी लगने के नाम पर 475000 धोखाधड़ी से ले लिए यह राशि 1 अप्रैल 2024 से 28 फरवरी 2026 तक ली गई । आरोपी ने यह राशि लगभग दो वर्षों के बीच में लेते रहे और रेलवे में नौकरी लगने का झांसा देते रहे । अब पुलिस जांच कर रही है।

