अनिश्चितकाल में चलेगा प्रदर्शन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम
जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शुरू हो गई है। शासन द्वारा 25 प्रतिशत मूंग खरीदी की जा रही है। इसको लेकर किसानों में असंतोष है। इसको लेकर किसानों का कहना है कि मूंग खरीदी सौ फीसदी की जाए। इसके साथ ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए इससे किसान परेशान हैं । इसको लेकर भारतीय किसान संघ सोमवार को दिन और रात चरणबद्ध अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। किसान संघ का कहना है की मेहनत और किसानों का अधिकार उसे चाहिए । उन्होंने कहा कि खरीदी सौ फीसदी की जाए जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान ना हो। उन्होंने कहा कि किस से 25 प्रतिशत मूंग खरीदी की जा रही है जिससे उसकी लागत निकालना भी मुश्किल है। बाहर मंडियों में मूंग का दाम कम मिल रहा है जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।
