

नर्मदापुरम / सोमवार को नगरपालिका में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर सेवाएं देने वाले योगेश परसाई एवं कर्मचारी कैलाश संतोरे के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम में धर्माचार्य पं. सोमेश परसाई, आचार्य नरेश प्रसाद परसाई, मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख, नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव, अधीक्षक योगेश सोनी सहित नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अनंत सिंह राजपूत, मूर्ति सिंह राजपूत, पूर्व पार्षद अजय सेनी, राजेंद्र उपाध्याय, रेखा यादव, सुनील अवस्थी, दाताराम सगर, शैलेंद्र साहू सहित अन्य उपस्थितजनों ने सेवानिवृत्त हो रहे दोनों कर्मचारियों को शाल-श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके दीर्घ सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया।
अतिथिगणों द्वारा कहा गया कि योगेश परसाई एवं कैलाश संतारे ने अपने सेवाकाल में नगरपालिका के कार्यों एवं नागरिकों की सेवा के प्रति पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके अनुभव एवं सेवाभाव को सदैव स्मरण किया जाएगा। इस अवसर पर योगेश परसाई के परिजन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार वार्ड 06 के पार्षद राजेंद्र उपाध्याय द्वारा व्यक्त किया गया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय भावी जीवन की शुभकामनाएं दीं।

