दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
आकाशीय बिजली से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए प्रोजेक्ट दामिनी की शुरुआत आज कलेक्टर के रेवा कक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से हुई। इस दौरान कलेक्टर ने दामिनी ऐप लॉन्च किया । इससे बिजली गिरने की सूचना पहले से ही मिल जाएगी और नोटिफिकेशन यूजर के मोबाइल पर आएगा। रेड रंग 7 मिनट , हेलो रंग में 14 मिनट और ब्लू रंग में 21 मिनट पहले सूचना आएगी। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य आकाशीय बिजली से होने वाली जानकारी पशु हानि को रोकना है । इसके लिए गांव-गांव घर-घर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। किसानों और लोगों को जागरूक किया जाएगा। आकाशीय बिजली गिरने की संभावित सूचना पहले से प्राप्त हो सकेगी। इसके लिए जन जागरूकता और संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि आकाशीय बिजली से होने वाले नुकसान को दामिनी से रोका जा सकता है। इसके लिए जनजागृति अभियान चलाया जाएगा।

