
नर्मदापुरम / दिनांक 30.08.2026 को फरियादिया उमा गौरेले पति प्रदीप गौरेले उम्र 47 वर्ष निवासी जय स्तंभ चौक के पास द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रामजानकी मंदिर के पास जुमेराती स्थित उनके पुराने मकान, जिसमें वर्तमान में कोई निवास नहीं करता है वहां से अज्ञात चोर द्वारा टिल्लू पंप की मोटर, 01 HP की मोटर, अन्य मोटर, दो कटर एवं अन्य घरेलू सामान सहित करीब 20,000 रुपये का सामान चोरी कर लिया गया है।
फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम में अप. क्र. 806/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला के मार्गदर्शन में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए घटना के संबंध में संदिग्धों की जानकारी एकत्रित कर चोरी की वारदात में संलिप्त 03 आरोपियों को ज्ञात कर गिरफ्तार किया गया —
1. भूपेन्द्र पिता प्रवीण वानखेड़े, उम्र 18 वर्ष।
2. मोनू पिता छोटेलाल जाटव, उम्र 20 वर्ष।
3. कृष्णा पिता घासीराम जाटव, उम्र 19 वर्ष।
तीनों आरोपी बसंत टॉकीज के पास जुमेराती नर्मदापुरम के निवासी हैं।
गिरफ्तार आरोपियों से चोरी गए सामान एवं घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। थाना कोतवाली नर्मदापुरम पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सूने मकान में हुई चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।

