
नर्मदापुरम / पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बारिश कम होने से सेठानी घाट पर नर्मदा नदी का जलस्तर 942 फीट दर्ज किया गया जो कि खतरे के निशान 967 फीट से 25 फीट कम है। 964 फीट पर जल स्तर होने पर खतरे का अलार्म बजा कर नागरिकों को अलर्ट किया जाता है। तवा डैम का जलस्तर 1166 फीट से अधिक होने पर गेट खोले जाते हैं। लेकिन इस वर्ष अभी तक तवा डैम का जलस्तर 1166 फीट नहीं पहुंचा है। जिस वजह से तवा डैम के गेट नहीं खोले गये हैं। आज तवा डैम का जलस्तर 1153.60 दर्ज किया गया है। तवा डैम का जल स्तर 1166 फीट से अपर हो जाता है तो डैम के गेट खोल कर तवा डैम का पानी डिस्चार्ज किया जाता है, तो आसपास के सैलानी तवा टीम देखने आते हैं जो कि एक पिकनिक स्पॉट बन जाता है। वरगी डैम का अधिकतर जलस्तर 422.76 मीटर है और वर्तमान में 421.30 मीटर दर्ज किया गया। वारना डैम का अधिकतर जल स्थल 348.55 मीटर है एवं आज लगभग 347 मीटर दर्ज किया गया।
मुख्य संपादक (Chief Editor) : श्री प्रफुल तिवारी
संपर्क करें : फोन नंबर : 9826225535