
नर्मदापुरम / इटारसी / न्यू यार्ड डीजल शेड के पास गणेश नगर कॉलोनी से आशीष राजपूत ने वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव को सूचना दी कि उनकी माँ जब किचिन मे कुछ काम से गई तो किचिन की सेल्फ पर रखे डिब्बे हिलते हुए दिखाई दिए। उन्हें पहले लगा कि वहा कोई चूहा है, जब उन्होंने ध्यान से देखा तो वहा एक बडा सांप दिखाई दिया, घबराकर वह तुरंत किचिन से बहार निकल गई। जिसकी जानकारी उन्होने अपने बेटे आशीष राजपूत को दी। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव सर्पमित्र मोहित मेहरा ने तत्काल मौके पर पहुंच कर उस (indian rat snake/ non venomous) घोड़ा पछाड प्रजाति के सांप करीब 7 फीट को सुरक्षित रेस्क्यू किया, जिसे पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र मे सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिए।

