दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
बस स्टैण्ड के पास होटलों में अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा बस स्टैण्ड के पास काकाश्री होटल व पहलवान होटल पर दबिश दी गई। पहलवान होटल से 18 क्वार्टर ऑफिसर चॉइस अंग्रेजी शराब एवं काका श्री होटल से 10 क्वार्टर ऑफिसर चॉइस अंग्रेजी शराब, 40 क्वार्टर देसी प्लेन शराब बरामद हुई। पहलवान होटल के मैनेजर आयुष मनवारे पिता द्वारका प्रसाद मनवारे निवासी मेहरा गांव इटारसी एवं काका श्री होटल के मैनेजर यश पिता विजय चौकसे निवासी गिन्नी कंपाउंड मीनाक्षी चौक नर्मदा पुरम के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। उक्त दोनो होटलों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही पृथक से की जाएगी।

