लाखों की शराब जप्त
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर में आबकारी विभाग द्वारा शुक्रवार को सुबह बालागंज क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई । इसके चलते अवैध शराब कारोबारी और तस्करों में हड़कंप मच गया। आबकारी अधिकारी डॉ राजेश द्विवेदी के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जमकर कार्यवाही की। टीम ने बालागंज क्षेत्र में कई जगह ठिकाने पर दबिश दी और 30 पेटियां शराब की जप्त की गई । वहीं कई बोतलें गड्ढे में भी छुपाई गई थी बताया जाता है कि इनकी कीमत लाखों में है। बताया जाता है कि लंबे समय बाद आबकारी विभाग की कार्रवाई हुई है। अवैध रूप से शराब कारोबारी पर नकेल कसने की तैयारी हो गई है और इससे हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि नर्मदा से 5 किलोमीटर तक कोई भी शराब नहीं भेज सकता लेकिन अवैध शराब कारोबारी जमकर शराब बेच रहे हैं।

