दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ सोहागपुर थाना अंतर्गत 22 अगस्त को फरियादी हरीश महेश्वरी पिता कैलाश माहेश्वरी सेमरीहरचंद ने थाना सोहागपुर में शिकायत किया कि उपभोक्ता फोरम में धान बिक्री के संबंध में दर्ज शिकायत के नाम पर कागजात अपलोड करने हेतु लिंक भेजकर आईएमपीएस के माध्यम से फरियादी के मोबाईल नंबर से लिंक बैंक खाते से 8,50,000 रूपये की राशि आहरित कर ली थी। पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध दर्ज कर मामला जांच में लिया। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा, अति पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोहागपुर संजू चौहान के मार्गदर्शन में प्रकरण की विवेचना दौरान फरियादी की खाते की जानकारी प्राप्त की गई जो कि फरियादी के खाते से कुल 8, 50,000 रू संदेही नेहा सिंह के खाता 750010110014889 में ट्रांसफर हुये जिसमें से 4 लाख 50 हाजार रू फरियादी के खाते में वापस करवाये गये। शेष राशि में से तीन लाख पचास हाजार रूपये अभियुक्त कान्हा पिता श्रीकांत नाग उम्र 26 साल निवासी ए-92 सेक्टर 15 राउरकेला उड़ीसा ने बंधन बैंक शाखा राउरकेला के खाता 20200114404507 में ट्रांसफर कर लिया गया, जिन्हें अभियुक्त ने एटीएम के माध्यम से निकाल लिया गया। प्रकरण के आरोपी कान्हा पिता श्रीकांत नाग राउरकेला उड़िसा को दिनांक 30 मई को गिरफ्तार किया गया हैं। जिसे न्यायालय पेश किया जाना शेष है।
उल्लेखनीय भूमिका निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उ०नि० विवेक यादव, शहादत अली सउनि गणेश राय, आर. अभिलाष भिलाला, प्रकाश, नंदकिशोर रजक एवं आर० अजमेर की रही।
:

