दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर में 3 अक्टूबर 2025 को फरियादी संतोष पिता नन्ना चौधरी नि. भोपाल चौराहा के पास रसूलिया ने अड़ी बाजी और मारपीट का मामला दर्ज कराया था। इसमें आरोपीगण राहुल सिंह सरदार, सुल्तान सिंह सरदार, रितिक सिंह सरदार, सोनू सिंह दाँगी, गोविंद सिंह दाँगी,मंगल सरदार, राजेश सरदार व एक अपचारी बालक के विरुद्ध अड़ीबाजी का मामला दर्ज कराया था। पूर्व में आरोपीगण राहुल सिंह सरदार, सोनू सिंह दाँगी, गोविंद सिंह दाँगी व एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी राजेश सिंह बावरा नर्मदापुरम घटना के बाद फरार हो गया था जिसे थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

