नर्मदापुरम / जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम के चुनाव 15 जुलाई को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे होंगे । दोपहर 3 बजे के पश्चात मतगणना का कार्य होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस एस पटेल ने बताया कि 3 जुलाई को नाम उठाने की अंतिम तिथि के पश्चात अध्यक्ष सहित विभिन्न पदो के लिए 23 प्रत्याशी मैदान में है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु मनोज जराठे, सुरेन्द्र सिंह राजपूत और अजय प्रकाश श्रीवास्तव है। उपाध्यक्ष पद के लिए केशव सिंह चौहान, दीलिप ठाकुर, नीरज पटेल। सचिव पद के लिए आशीष ठाकुर, मोहन लाल यादव, अनुपम दुबे। सहसचिव पद के लिए सीके कुरापा, राकेश शर्मा। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रमिला शर्मा, शमशाद खान, गुरप्रीत कौर तथा कार्यकारिणी सदस्य 3 पुरूष पद के लिए आनंद गिरी, श्रीकांत रघुवंशी, बीआर अहिरवार, लखन कीर, प्रशांत गोहला और आरक्षित महिला सदस्य के दो पद के लिए दीप्ति राठौर, नीता चौधरी, सलोनी अग्रवाल है। वही ग्रंथपाल पद पर केवल सौरभ तिवारी एक मात्र फार्म रहने के कारण निर्विरोध निर्वाचित है। श्री तिवारी के निर्विरोध होने पर अधिवक्ताओं ने उन्हें शुभकामनायें दी है।

