
नर्मदापुरम / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री अमरनाथ की पावन यात्रा के शुभारंभ पर समस्त श्रद्धालुओं और बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थ यात्रियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा है कि बाबा बर्फानी आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति के गौरव का प्रतीक हैं। बाबा बर्फानी की असीम कृपा से यह पावन यात्रा सभी श्रद्धालुओं के लिए मंगलमय, सुरक्षित और पुण्यदायी हो। देवादिदेव महादेव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करें और सभी के मनोरथ पूर्ण हों, यही कामना है।

