दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व तथा सायबर सेल की तकनीकी टीम के प्रभावी सहयोग से थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।ज्ञातव्य है कि दिनांक 10 फरवरी को फरियादी शुभेच्छु सिंह द्वारा रेत के संबंध में हुए विवाद एवं मारपीट की घटना के उपरांत थाना कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कराया गया था। प्रकरण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल भेजा जा चुका था। एक आरोपी, राजा बाबू परमार पिता राजेंद्र सिंह परमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम अमोलपथा, करेरा, जिला शिवपुरी, घटना दिनांक से ही लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की लोकेशन, मूवमेंट एवं उपयोग में लाए जा रहे संचार माध्यमों के संबंध में विस्तृत तकनीकी विश्लेषण किया गया। बुधवार को सायबर सेल द्वारा प्राप्त तकनीकी इनपुट तथा मुखबिर सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करते हुए आरोपी राजा बाबू परमार को घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस टीम एवं तकनीकी भूमिकाथाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, उप निरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, आरक्षक गजेंद्र डाडोरे, आरक्षक अविनाश हारोड़े, आरक्षक धर्मेंद्र परिहार आरक्षक संदीप यदुवंशी तथा आरक्षक जितेंद्र शेषकर (सायबर सेल) की विशेष भूमिका रही।

