दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर सहित जिले भर में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी 1 जुलाई से शुरू हो गई है इसका कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शुभारंभ किया।
नर्मदापुरम में समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर ने किसानों के साथ स्वयं मूंग की बोरी उठाकर तौल कांटे पर रखी और उपार्जन प्रक्रिया की शुरुआत की। किसानों के साथ बैठकर तौल कांटे का विधिवत पूजन-अर्चन कर उपार्जन का औपचारिक शुभारंभ किया। कलेक्टर का अनोखा अंदाज़ दिखा। उन्होंने किसान के साथ बैठकर बातचीत की और उनकी बात भी सुनी।

