

नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार शहर के पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन नर्मदापुरम में दिनांक 1 जुलाई 26 को बी. एड. तथा बी. ए. एवं संकाय में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु दीक्षा आरंभ समारोह का आयोजन किया गया।
दीक्षा आरंभ समारोह एक छात्रा प्रेरणा कार्यक्रम है, इसका मुख्य उद्देश्य कॉलेज में नए प्रवेश लेने वाले छात्रों को नए शैक्षणिक माहौल में सहज करना, उन्हें संस्था के मूल्यों, संस्कृति और नीतियों से परिचित कराना और उनके समग्र विकास की नींव रखता है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन तथा दीप प्रज्वलन से किया गया, मुख्य अतिथि के रूप में एन.ई.एस महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉक्टर संजय गार्गव उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति में दीक्षा आरंभ संस्कार के महत्व व उसकी उपयोगिता के विषय में अवगत कराते हुए, उनके नए अकादमी सत्र हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की । इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर प्रिंस जैन ने विद्यार्थियों से नियमित कक्षाओं में आने तथा महाविद्यालय की समस्त सुविधाओ के विषय में चर्चा की जिससे विद्यार्थी महाविद्यालय में सहज महसूस कर सके। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

