

नर्मदापुरम / पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं कृष्णा थोटा के मार्गदर्शन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से आज सेमरिटर्न स्कूल में एक सायबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 1500 बच्चों ने हिस्सा लिया और सुरक्षित डिजिटल स्पेस के निर्माण के लिए साइबर शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीओपी जितेंद्र पाठक, देहात थाना प्रभारी उषा मरावी, साइबर सेल प्रभारी प्रवीण मालवीय, थाना कोतवाली से उनि दीपिका लोखंडे, सउनि सुखनंदन नर्रे, दिनेश मेहरा सहित थाना देहात, कोतवाली एवं सायबर सेल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बच्चों को साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए और उन्हें डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।
‘SAFE CLICK 2.0’ अभियान का हिस्सा….
यह आयोजन राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे राज्य स्तरीय बृहद सायबर जागरूकता अभियान “SAFE CLICK 2.0” के अंतर्गत किया गया।

