दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर की कुलामड़ी रोड स्थित मंगलमय विलास कॉलोनी में बुधवार सुबह एक पालतू कुत्ते ने जनपद पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे को काट लिया। इसको लेकर उन्होंने देहात थाने में मामला दर्ज कराया । पुलिस ने धारा 291 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि जनपद पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे सुबह घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान गणेश मिश्रा अपने कुत्ते को घुमा रहे थे। कुत्ता खुला घूम रहा था और उसने भूपेन्द्र चौकसे को पैर में काट लिया। इसको लेकर देहात थाने में मामला दर्ज कराया गया। बताया जाता है कि यह कुत्ता कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है । कई बार इसको लेकर समझाईश दी लेकिन गणेश मिश्रा कुत्ते को खुला घुमाते हैं जिससे वह कॉलोनी वासियों को काट लेता है। अब पुलिस कार्रवाई कर रही है।
