नर्मदापुरम।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को अपने अल्प प्रवास के दौरान नर्मदापुरम पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन पर बुधनी स्थित ट्राइडेंट हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक सीतासरन शर्मा, लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, श्रीमती प्रीति पवन शुक्ला, राजेंद्र सिंह, पीयूष शर्मा, महेंद्र यादव, विकास नारोलिया, नवनीत नागपाल, माधव दास अग्रवाल, अखिलेश खंडेलवाल, श्रीमती सविता दीवान शर्मा, महेश उपाध्याय एवं श्री हंस राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्णा एस. थोटा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु जैन सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

