सर्किट हाउस और गोल घाट पर हादसा
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर में शनिवार को नर्मदा घाट में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक युवक की रेल दुर्घटना में मौत हुई। पुलिस में सभी मामलों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कृष्ण कुमार कटारे ग्राम बाईखेड़ी की सर्किट हाउस घाट पर पानी में डूबने से मौत हो गई वे यहां नहाने आए थे। इसको लेकर दिनेश जोठे ग्राम सोना सावरी ने मामला दर्ज कराया। वहीं सेठानी घाट के पास काले महादेव मंदिर गोल घाट पर एक अज्ञात 20 साल के युवक की डूबने से मौत हो गई । इसको लेकर पप्पू उर्फ राम अवतार मालाखेड़ी निवासी में पुलिस को जानकारी देकर मामला दर्ज कराया । अब पुलिस जांच कर रही है। वहीं खंबा नंबर 764/ 9 के पास रेलवे लाइन पर भागचंद यादव 65 साल की शनिवार को ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई इसको लेकर गणेश यादव रामपुर रोड मालाखेड़ी निवासी केस दर्ज कराया। पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है।

