नर्मदापुरम।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार, 28 जून को नर्मदापुरम जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12:00 बजे बैतूल से प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12:40 बजे बुधनी स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12:50 बजे नर्मदापुरम में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम उपरांत वे दोपहर 1:20 बजे बुधनी स्थित ट्राइडेंट हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 1:25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।

