
नर्मदापुरम / थाना देहात पुलिस द्वारा अवैध शराब जखीरा कुल 80.28 लीटर एवं एक कार टाटा टियागो कुल मशरुका 3,55,000/-रूपये का जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस को
दिनांक 24.06.2026 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी सिल्वर रंग की टाटा टियागो कार में अवैध शराब लेकर भोपाल तरफ से लेकर नर्मदापुरम आ रहा है । सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया। साईं कृष्णा एस थोटा पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में , अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम एवं जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी नर्मदापुरम के निर्देशन में थाना देहात नर्मदापुरम की टीम द्वारा त्वरित विधिवत कार्यवाही करते हुये मुखबिर द्वारा बताये स्थान रेत स्टाक के पास कुलामड़ी बायपास रोड पर गाड़ी आने के कुछ समय पूर्व पहुंचकर इंतजार करते बतायी पहचान की गाड़ी आते देख गाड़ी को रोककर गाड़ी में बैठे व्यक्ति को उतारकर नाम पता पूछते उसने अपना नाम चंद्रेश गौर पिता स्व. द्वारका प्रसाद गौर उम्र 36 साल नि. म. नं. 235 सी सेक्टर सर्वधन कालोनी कोलार भोपाल का होना बताया। चंद्रेश गौर के कब्जे के वाहन सिल्वर रंग की टाटा टियागो कार क्रं.MP04CT7529 को तलाश करने पर उक्त कार की डिक्की में देशी मदिरा शराब की 09 पेटी खाकी के कार्टून की भरी मिली। कुल 446 क्वाटर देशी मदिरा शराब जूमला 80.28 लीटर कुल कीमत मशरुका 3,55,000/-रूपये की मिलने पर विधिवत जप्त कर आरोपी चंद्रेश गौर पिता स्व.द्वारका प्रसाद गौर उम्र 36 साल नि. म.नं. 235 सी सेक्टर सर्वधन कालोनी कोलार भोपाल के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का दंडनीय पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
सराहनीय भूमिका:- निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, उनि खुमान सिंह पटेल, सउनि प्रवीण शर्मा, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह धुर्वे, संदीप कटारे, जितेंद्र नरवरे, चालक आर. राकेश मेहरा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

