दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर के बांद्रा भान में पंकज भारती रेवेरा हिल्स चुना भट्टी कोलार रोड निवासी स्नान करने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी हुंडई ओरा कार क्र. MP04 ZH 4044 से कार का कांच तोड़कर बदमाश सीट में रखा लेडीस पर्स चोरी कर लिया है। लेडीस पर्स के अंदर आईडेंटिटी कार्ड, नगदी करीब 4000 रुपये एवं आई फोन 16 ब्लेक कलर चोरी हो गया था। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन में, अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी के निर्देशन में तुरंत थाना देहात नर्मदापुरम की टीम का गठन किया गया ।
पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग एवं मुखबिर की मदद से संदेही नीरज वर्मा पिता राजकुमार वर्मा उम्र 26 साल को थाना लाकर पूछताछ किया जिसने घटना करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में चोरी हुए एप्पल कंपनी का आईफोन 16, नगदी 4000 रुपये व पर्स, कुल कीमती 95000 रूपये का जप्त किया गया । आरोपी के विरुद्ध थाना देहात में पूर्व से चोरी एवं मारपीट संबंधी 4 अपराध दर्ज है । सराहनीय भूमिका निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, उनि अरविंद बेले, प्र आर प्रकाश परते, आर कपिल विश्वकर्मा व जितेंद्र सिंह राजपूत आरक्षक भूपेंद्र वर्मा, आरक्षक चालक राकेश मेहरा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

