पुलिस अधीक्षक और एएसपी ने पत्रकारों को दी जानकारी
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक- 2.0′ का शुभारंभ बुधवार को कंट्रोल रूम, पुलिस लाइन से किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा और उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने पत्रकारों को जानकारी दी। इस अभियान का उद्देश्य आमजन को इंटरनेट एवं डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने जागरूक करना तथा साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी प्रदान कर साइबर स्वच्छता को बढ़ावा देना है। यह अभियान 8 जुलाई संचालित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड सीबीआई, ईडी, पुलिस बनकर वीडियो कॉल कर ‘आपके नाम से ड्रग्स, मनी लॉन्ड्रिंग केस है कहकर डराना और पैसा ट्रांसफर करवाना। याद रखें कोई भी एजेंसी वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नहीं करती। वहीं एपीके फाइल, बिजली बिल अपडेट , पेन कार्ड, केवाईसी , शादी का कार्ड से भी फ्राॅडिंग होती है। निवेश के नाम पर’घर बैठे 5000 रोज कमाएं, यूटुब लाइक करके पैसा कमाएं बोलकर पहले छोटे पेमेंट देना, फिर लाखों की ठगी। 2 मिनट में लोन का लालच देकर ऐप डाउनलोड करवाना और फिर गैलरी-कॉन्टैक्ट एक्सेस कर ब्लैकमेल करना। सामान बेचते समय क्यूआर स्कैन कर पैसे निकालना। आपके नाम से पार्सल में ड्रग्स मिला है’ बोलकर पैसा मांगना।
साइबर फ्रॉड से ऐसे बचें
रुको, सोचो, जांचो कोई घबराकर तुरंत निर्णय न लें। रुककर घर वालों से चर्चा करें। ओटीपी शेयर ना करें। क्यू आर कोड सिर्फ पेमेंट करने के लिए पैसे लेने के लिए क्यूं आर स्कैन नहीं करना होता। फर्जी कस्टमर केयर से सावधान गूगल से नंबर निकालकर कॉल न करें। तुरंत रिपोर्ट करें ठगी होते ही 1 घंटे के अंदर 1930 पर कॉल करें। इससे पैसा होल्ड होने के चांस 70% बढ़ जाते हैं।
अभियान को लेकर होंगी गतिविधियां
जिले के समस्त थाना क्षेत्रों, स्कूलों, कॉलेजों, शासकीय अशासकीय संस्थानों, ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य केंद्रों, बैंकों, पेट्रोल पंपों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिदिन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बेनर, पोस्टर, पंपलेट, नुक्कड़ नाटक, कार्यशाला, सेमिनार, रैली, शपथ कार्यक्रम एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल http://www.cybercrime.gov.in के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया जाएगा।

